*लोगों के हक़ और अधिकारों के लिए प्रदेश की जनता को जागना होगा और इसी उद्देश्य को लेकर मैं नांगल चौधरी से चंडीगढ़ तक जन जागृति पद यात्रा पर हूँ*
*जन जागृति यात्रा ने 22वें दिन अंबाला जिले में समर्थकों ने जगह जगह पर भव्य स्वागत किया*
अंबाला।(16 फरवरी 2023) :- वर्तमान सरकार ने मौलिक अधिकारों पर कैंची चला दी है | आज सरकार तानाशाही से हर चीज को अपने कंट्रोल में करना चाहती है। लोकतंत्र को खतरे में डाला हुआ है। लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं बची हुई है। लोकतंत्र और लोगों के अधिकारों के लिए जनता को अपने वोट की ताकत को पहचानना होगा क्योंकि वोट के बल पर ही जनता अपना भविष्य चुनती है | आज मैं वोट मांगने नहीं जनता को वोट की ताकत का एहसास करवाने आय़ा हूँ | आज प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन की दरकार है ना की केवल सत्ता परिवर्तन की । यह राजघरानों का जो खेल है, इसको बंद करना होगा और प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य को लेकर एक सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा | ये शब्द जन जागृति य़ात्रा के नेतृत्व कर्ता विधायक महम बलराज कुंडू ने आज य़ात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों को सम्बोधित करते हुए कहे | श्री कुंडू ने कहा कि आज वर्तमान सरकार की नीतियों के कारण हर वर्ग परेशान और प्रताड़ित है और प्रदेश के लोग अपने आपकों ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं | पीपीपी जो परमानेंट परेशानी पत्र लोगों के लिये बन चुका है | पीपीपी के जरिए 10 लाख लोगों के राशनकार्ड काट दिए गए | 5 लाख बुजुर्गो, विधवाओं, बेसहारा बच्चों की पेंशन काट दी गई। सरकार लोगों को सहूलियत देने की बजायें आम जन के समक्ष परेशानी खड़ी करने का सबब बन चुकी है | महम विधायक बलराज कुंडू ने प्रदेश की जनता का व्यवस्था परिवर्तन के लिये आह्वाहन किया और कहा कि प्रदेश में काबिलियत की कमी नहीं है | बस ज़रूरत है युवा, पढ़े-लिखे, ऊर्जावान और क्रांतिकारी लोगों को मौका देने की | उसी मौके को देने के लिये जन जागृति य़ात्रा के माध्यम से प्रदेश की जनता के बीच आय़ा हूँ | जनसेवक मंच संयोजक एवं महम विधायक बलराज कुंडू की अगुवाई में आज जनजागृति यात्रा बाईसवें दिन अंबाला से से शुरू होकर शादीपुर, मग्गार पूर, कड़ासन, पतरहेरी, शाहजादपुर बाई पास, काका माजरा, बाग्वाली, मौली से होते हुए जलौली टोल प्लाजा पहुंची। रोजाना करीब 30 से 35 किलोमीटर विधायक बलराज कुंडू और सैंकड़ों यात्री पैदल चल रहे हैं | आज़ पूरे रास्ते जगह जगह य़ात्रा का जोरदार स्वागत हुआ और पुष्प गुच्छ, पुष्प वर्षा और पगड़ी पहनाकर जन जागृति यात्रा के नायक महम विधायक बलराज कुंडू का जोरदार अभिवादन किया गया |