अम्बाला, 04 मार्च:-
गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि समाचार पत्र देश की छवि बनाने का काम करते हैं। विश्वभर में एक देश से दूसरे देश में समाचार पत्रों के माध्यम से ही हमें महत्वपूर्ण जानकारियां मिलती है। गृहमंत्री आज अम्बाला शहर में वरिष्ठ पत्रकार सुमन भटनागर के पीटीआई के नवनिर्मित कार्यालय में पहुंचे थे। यहां पहुंचने पर वरिष्ठ पत्रकार सुमन भटनागर, उनके भाई महेन्द्र भटनागर व अन्य गणमान्य लोगों ने गृहमंत्री को पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया।
गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने पत्रकार सुमन भटनागर को उनके कार्यालय के उदघाटन की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यहां से सुमन भटनागर की कलम से लोगों के हित के लिए कार्य हों। उन्होंने इस मौके पर यह भी कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता विश्व भर में बढ़ी है, 78 प्रतिशत लोकप्रियता आंकी गई है और यह जो लोकप्रियता आंकी गई है एक मैगजीन के माध्यम से आंकी गई है यानि समाचार पत्र का लोकतंत्र में अहम योगदान होता है। उन्होने यह भी कहा कि पूरे विश्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुगंध फैल रही है और उसको विश्व तक पहुंचाने का काम समाचार पत्र कर रहे हैं।
बॉक्स:- गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर कहा कि आज बहुत आनंद की अनुभूति हो रही है। मेरे पुराने मित्र सुमन भटनागर, ओ.एन. गर्ग, राकेश भटनागर का अम्बाला से पत्रकारिता करते हैं जोकि हरियाणा की टॉप टीम थी और बहुत विषयों पर सुमन भटनागर ने दृढ़ता से अपनी बात समाचार पत्रों के माध्यम से रखी है। सुमन भटनागर जन सत्ता समाचार पत्र से भी जुडे रहे है। उन्होने यह भी कहा कि वे सुमन भटनागर को काफी लंबे समय से जानते हैं। जब वे भारतीय जनता पार्टी में भारतीय युवा मोर्चा के अध्यक्ष थे उस समय सुमन भटनाकर भाजपा में जिला स्तर पर काम करते थे। उन्होने यह भी कहा कि उनके सुमन भटनागर जी के पिता जी के साथ भी गहरे संबध थे। जब वे बीएमएस में कार्य करते थे तो अम्बाला छावनी में उनसे रोजाना मुलाकात होती थी। उन्होंने यह भी कहा कि यह कार्यालय सुमन भटनागर जी का जितना है उतना ही मेरा है।
बॉक्स:- किसी भी देश के लोकतंत्र में समाचार पत्रों का अहम योगदान होता है। समाचार पत्र लोगों की आवाज को उठाने का काम करते हैं, लोगों की समस्याओं और लोगों की आवाज को सरकार व प्रशासन तक पहुंचाने का काम करते हैं। समय-समय पर समाचार पत्र देश की जो समस्याएं होती है उसको सुधारने की दिशा में भी कार्य करते हैं। जो लोग अपनी आवाज नहीं उठा सकते समाचार पत्र उनकी आवाज बनकर कार्य करते हैं व सरकार का ध्यान आकर्षित करते हैं।
इस मौके पर सुमन भटनागर, महेन्द्र भटनागर, अनुभव अग्रवाल, रवि सहगल, डा0 मनोज अग्रवाल, ब्राहमण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 विरेश शांडिल्य, सतपाल ग्रोवर, रवि सहगल, संजीव सोनी, नरेन्द्र सिंह भाटिया के साथ-साथ सुमन भटनागर के परिजन व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a comment