पुलिस अधीक्षक अम्बाला के निर्देशानुसार नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान एन्टी-नारकोटिक-सैल अम्बाला के पुलिस दल ने की कार्यवाही
अम्बाला 28 जुलाई 2022ः पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा नशा तस्करी को रोकने हेतू चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान गत दिवस 27 जुलाई 2022 को एन्टी-नारकोटिक-सैल अम्बाला के पुलिस दल ने निरीक्षक गुलशन कुमार के नेतृत्व में सूचना के आधार पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी सागर उर्फ सौदागर निवासी डेहा कालोनी अम्बाला शहर को 50 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार कर थाना अम्बाला शहर में मामला दर्ज किया जिसे माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
27 जुलाई 2022 को एन्टी-नारकोटिक-सैल अम्बाला के पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करती है। सूचना के आधार पर एन्टी-नारकोटिक-सैल अम्बाला के पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना अम्बाला शहर क्षेत्र पालिका विहार रामनगर मोड़ अम्बाला शहर के पास नाकाबन्दी की। नाकाबंदी के दौरान सन्दिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चैकिंग करते समय आरोपी की तलाशी लेने पर उससे 50 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान सागर उर्फ सौदागर निवासी डेहा कालोनी अम्बाला शहर के रूप में हुई। जिसे हैरोइन सहित गिरफ्तार कर थाना अम्बाला शहर में मामला दर्ज किया गया।
Itís difficult to find educated people in this particular topic, however, you seem like you know what youíre talking about! Thanks