पुलिस अधीक्षक, अम्बाला के निर्देशानुसार नशा तस्करों के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस चैकी नं0 4 अम्बाला शहर पुलिस ने की कार्यवाही।
अम्बाला 22 जून 2022ः पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा नशा तस्करी को रोकने हेतू चलाए जा रहे विशेष अभियान के 21 जून 2022 को पुलिस चैकी नं0 4 अम्बाला शहर के पुलिस दल ने प्रभारी थाना अम्बाला शहर निरीक्षक राम कुमार के नेतृत्व में सूचना के आधार पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना अम्बाला शहर क्षेत्र मिशन अस्पताल पालिका विहार मोड़ अम्बाला शहर के पास से आरोपी महिला सुनीता को 12 ग्राम 15 मिलिग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार कर थाना अम्बाला शहर में मामला दर्ज किया। आरोपी महिला का माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 01 दिन का रिमाण्ड मंजूर हुआ।
21 जून 2022 को पुलिस चैकी नं0 4 अम्बाला शहर के पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी महिला मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करती है। सूचना के आधार पर उप-निरीक्षक गुरमेल सिहँ ने पुलिस दल के साथ तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना अम्बाला शहर क्षेत्र मिशन अस्पताल पालिका विहार मोड़ अम्बाला शहर के पास नाकाबन्दी की। नाकाबंदी के दौरान सन्दिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चैकिंग करते समय आरोपी महिला की तलाशी लेने पर उससे 12 ग्राम 15 मिलिग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपी महिला को हैरोइन सहित गिरफ्तार कर थाना अम्बाला शहर में मामला दर्ज किया।
12 ग्राम 15 मिलिग्राम हैरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार
