पुलिस अधीक्षक, अम्बाला के निर्देशानुसार नशा तस्करों के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान सी0आई0ए0-नारायणगढ अम्बाला के पुलिस दल ने की कार्यवाही।
पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा नशा तस्करी को रोकने हेतू चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान 14 जून 2022 को सी0आई0ए0-नारायणगढ अम्बाला के पुलिस दल ने निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में सूचना के आधार पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना अम्बाला छावनी क्षेत्र सुभाष पार्क अम्बाला छावनी के पास से आरोपी कर्ण उर्फ फिन्ना निवासी डेहा कालोनी अम्बाला छावनी को 10 ग्राम 30 मिलिग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार कर थाना अम्बाला छावनी में मामला दर्ज किया। आरोपी को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
सी0आई0ए0-नारायणगढ अम्बाला के पुलिस दल को 14 जून 2022 को सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करता है। गुप्त सूचना के आधार पर सी0आई0ए0-नारायणगढ अम्बाला के पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना अम्बाला छावनी क्षेत्र सुभाष पार्क अम्बाला छावनी के पास नाकाबन्दी की। नाकाबंदी के दौरान सन्दिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चैकिंग करते समय आरोपी की मोटरसाईकिल को रोक कर उसकी जेब की तलाशी लेने पर उससे 10 ग्राम 30 मिलिग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान कर्ण उर्फ फिन्ना निवासी डेहा कालोनी अम्बाला छावनी के रूप में हुई जिसे हैरोइन सहित गिरफ्तार कर थाना अम्बाला छावनी में मामला दर्ज किया।