मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान, 06 किलो 340 ग्राम गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार
अम्बाला 24 फरवरी 2021ः-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अम्बाला के निर्देशानुसार मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ अम्बाला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान गत दिवस सी0आइर्0ए0-2 के पुलिस दल ने गुप्त सूचना के आधार पर निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना महेशनगर के क्षेत्र टागँरी बाध्ँा गणेश विहार से आरोपी कुलदीप कुमार निवासी गावँ आदमपुर थाना साहारनपुर जिला मुजफरनगर उत्तरप्रदेश को 06 किलो 340 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार कर थाना महेशनगर में मामला दर्ज किया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया और न्यायालय के आदेशानुसार 03 दिन का पुलिस रिमाण्ड मंजूर हुआ।
सी0आई0ए0-2 के पुलिस दल को गत दिवस गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अवैध मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करता है। गुप्त सूचना के आधार पर सी0आई0ए0-2 के पुलिस दल ने निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना महेशनगर के क्षेत्र टागँरी बाध्ँा गणेश विहार के पास नाकाबन्दी की। नाकाबन्दी के दौरान संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चैकिंग करते समय आरोपी की तलाशी ली तो उससे 06 किलो 340 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान कुलदीप कुमार निवासी गावँ आदमपुर थाना साहरनपुर जिला मुजफरनगर उत्तरप्रदेश के रूप में हुई। आरोपी को गांजा सहित गिरफ्तार कर थाना महेशनगर में मामला दर्ज किया।