03 #मोटरसाईकिल #बरामद :- चोरी की मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार दो आरोपियों से चोरी की तीन वारदात सुलझी, विशेष अभियान के दौरान की कार्यवाही।
अम्बाला :-13 फरवरी
पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा चोरी/लूट/स्नैचिंग की वारदातों पर अकंुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान 11 फरवरी 2022 को थाना अम्बाला शहर क्षेत्र आर्य चैक के पास से चोरी की मोटरसाईकिल सहित आरोपी आशीष उर्फ आशु निवासी शुक्लकुण्ड रोड अम्बाला शहर वर्तमान पता किराएदार नजदीक प्रेम मन्दिर अम्बाला शहर व लक्की उर्फ शैरी निवासी कैथमाजरी अम्बाला शहर को गिरफ्तार कर थाना अम्बाला शहर में मामला दर्ज किया था। आरोपियों का माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 02 दिन का रिमाण्ड मंजूर हुआ था।
11 फरवरी 2022 को पुलिस चैकी नं0 3 अम्बाला शहर के पुलिस दल द्वारा अपराधों की रोकथाम व अपराधियों को पकड़ने के लिए आर्य चैक के पास नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान आरोपी पुलिस दल को देखकर भागने की कोशिश करने लगे तो आरोपियोें को शक के आधार पर पकड़ कर मोटरसाईकिल के दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा जो कि वह प्रस्तुत नहीं कर सके। उन्होंने पूछताछ के दौरान बतलाया कि यह मोटरसाईकिल चोरी की है। पुलिस ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना अम्बाला शहर में मामला दर्ज किया था। आरोपियों ने दो और मोटरसाईकिल चोरी करना भी कबूल किया जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है। पूछताछ जारी है।