01 किलो 110 ग्राम गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक, अम्बाला के निर्देशानुसार नशा तस्करों के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना अम्बाला छावनी पुलिस ने की कार्यवाही।
पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा नशा तस्करी को रोकने हेतू चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना अम्बाला छावनी क्षेत्र नजदीक डेहा मण्डी रोड सुभाष पार्क अम्बाला छावनी के पास से गांजा तस्करी के मामले में गत दिवस पुलिस ने निरीक्षक नरेश कुमार के नेतृत्व में सूचना के आधार पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी सिकन्दर निवासी नजदीक रविदास मन्दिर गाँव ढकोला थाना साहा जिला अम्बाला को 01 किलो 110 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार कर थाना अम्बाला छावनी में मामला दर्ज किया। आरोपी को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
गत दिवस थाना अम्बाला छावनी के पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करता है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना अम्बाला छावनी क्षेत्र नजदीक डेहा मण्डी रोड सुभाष पार्क अम्बाला छावनी के पास नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान आरोपी की तलाशी लेने पर उससे 01 किलो 110 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान सिकन्दर निवासी नजदीक रविदास मन्दिर गाँव ढकोला थाना साहा जिला अम्बाला के रूप में हुई। आरोपी को गांजा सहित गिरफ्तार कर थाना अम्बाला छावनी में मामला दर्ज किया।
01 किलो 110 ग्राम गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार

Give you a sexy girl, what will you do to her
啥也不说了,希望疫情早点结束吧!
Hi Man,How Are You Doing
You choose peace or war?
How is the COVID situation over there?
Leave me alone, I’m just taking a look