अम्बाला, 5 दिसम्बर
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रविवार को सैक्टर-10 स्थित जेजेपी के प्रदेश प्रवक्ता विवेक ललाना के निवास स्थान पर पहुंचकर पुत्र रत्न प्राप्ति की शुभकामनाएं दी व उनके पुत्र जयराम चौधरी को अपनी गोद में लेकर अपना आर्शीवाद भी दिया। उन्होनें इस खुशी के अवसर पर पूरे परिवार को बधाई दी। यहां पहुंचने पर विवेक ललाना व उनके परिजनों के साथ-साथ पार्टी के गणमान्य लोगों ने दुष्यंत चौटाला का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक असीम गोयल नन्यौला भी मौजूद रहें और उन्होनें भी विवेक ललाना को पुत्र रत्न प्राप्ति की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पार्टी के कार्यकत्र्ताओं से चर्चा करते हुए उनका कुशलक्षेम भी पूछा।
इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता विवेक चौधरी ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का उनके घर आने पर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जेजेपी के ग्रामीण अध्यक्ष दलबीर सिंह पुनिया, सुरजीत सिंह सौंडा, संदीप राणा, प्रेम मलिक, मनदीप राणा, इनसो के जिला अध्यक्ष नवीन हरि, मनजिन्द्र सिंह ढिल्लो, मनोज सैनी, हरबंस जलबेड़ा, शिवराम शर्मा के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।
קמגרה למכירה במודיעין פעמים רבות אנחנו יודעים שאנחנו צריכים לעשות משהו, אבל “רק הפעם” פשוט נמנעים מלעשות את זה, פשוט כי זה דורש יותר מדי מאמץ. אותו הדבר ������� ������� ��� �������