स्नैचिंग की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना अम्बाला शहर पुलिस ने स्नैचिंग के मामले में तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा स्नैचिंग की वारदातों को रोकने हेतू चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना अम्बाला शहर के क्षेत्र नजदीक हरि पैलेस अम्बाला शहर से स्नैचिंग के मामले में गत दिवस पुलिस ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी प्रिन्स उर्फ बन्धु निवासी डेहा कालोनी अम्बाला शहर को गिरफ्तार किया। आरोपी का माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 01 दिन का रिमाण्ड मंजूर हुआ।
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री वरिन्द्र निवासी चोन्दहेड़ी थाना लालरू पंजाब ने गत दिवस थाना अम्बाला शहर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 13 नवम्बर 2021 को हरि पैलेस अम्बाला शहर के पास किसी अज्ञात ने उसकी आँखों में मिर्ची डालकर सिर पर चोट पहुँचाते हुए उसकी जेब से नकद राशि छीन ली है। इस शिकायत पर पुलिस ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
स्नैचिंग की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना अम्बाला शहर पुलिस ने स्नैचिंग के मामले में तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार

אין אונות אין אונות נארות ליווי