सी0आई0ए0-2 अम्बाला के पुलिस दल ने थाना महेशनगर में दर्ज दुबई से आए युवक की जहरीली वस्तु द्वारा हत्या के मामले में दो अन्य आरोपियों को भी किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री हामिद अख्त्तर के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा अपराधिक मामलों में वांिछत आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना महेशनगर में दर्ज जहरीली वस्तु द्वारा हत्या करने के मामले में गत दिवस सी0आई0ए0-2 अम्बाला के पुलिस दल ने उप-निरीक्षक विरेन्द्र वालिया के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुुए आरोपी मनोज कुमार उर्फ मोन्टी व आशीष कुमार उर्फ गुल्ली निवासी गाँव बब्याल थाना महेशनगर को गिरफ्तार किया। आरोपियों का माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 02 दिन का रिमाण्ड मंजूर हुआ। एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
इस मामले में सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री अशोक कुमार निवासी नजदीक शर्मा अस्पताल गाँव बब्याल ने 11 सितम्बर 2021 को थाना महेशनगर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 06 सितम्बर 2021 को आरोपी मोन्टी, सूरज व आशीष ने पुरानी रंजिश के कारण उसके पुत्र साहिल को जहरीली वस्तु देकर उसकी हत्या कर दी। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया और मामले की जिम्मेवारी सी0आई0ए0-2 अम्बाला के पुलिस दल को सौंप दी थी।
सी0आई0ए0-2 अम्बाला के पुलिस दल ने थाना महेशनगर में दर्ज दुबई से आए युवक की जहरीली वस्तु द्वारा हत्या के मामले में दो अन्य आरोपियों को भी किया गिरफ्तार
