अम्बाला 08 फरवरी 2021ः
आज दिनांक 08 फरवरी 2021 को वरिष्ठ पुुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री हामिद अख्त्तर ने कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए चलाए जा रहे विशेष टीकाकरण अभियान के दौरान कोरोना वैक्सीन इंजैक्शन लगवाया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए प्रत्येक पुलिस अधिकारी/कर्मचारी के लिए यह इंजैक्शन लगवाना अनिवार्य है क्योंकि पुलिस जवानों की भीड़-भाड़ वाले इलाकों में ड्यूटियाँ होने के कारण उनकी कोरोना महामारी के संक्रमण की चपेट में आने की अशंका बनी रहती है। पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के स्वास्थ्य को मध्यनजर रखते हुए कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव हेतू दिनांक 05 फरवरी 2021 से जिला अम्बाला में पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सरकारी अस्पताल अम्बाला शहर से चिकित्सकों की टीम द्वारा टीकाकरण किया जा रहा है जो सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन इंजैक्शन लगवाना अनिवार्य है।सरकारी अस्पताल अम्बाला शहर से स्वास्थ्य विभाग की टीम के डा0 राजेन्द्र राय वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, डा0 सुनिधि चिकित्सा अधिकारी, डा0 प्रिन्स चिकित्सा अधिकारी, डा0 रचित चिकित्सा अधिकारी व नर्सिग स्टाफ से श्री मती सीता ए0एन0एम0 व नीलम ए0एन0एम0 ने पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को इंजैक्शन लगाए। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा0 राजेन्द्र राय ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों में ना आए कोरोना वैक्सीन इंजैक्शन का स्वास्थ्य पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता बल्कि इससे रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और हमें यह वैक्सीन कोरोना महामारी से बचाता है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि अम्बाला पुलिस के सभी अधिकारी/कर्मचारी कोरोना वैक्सीन अवश्य लगवाऐं।