–
अम्बाला, 2 जून:- कोरोना माहामारी के समय में जरूरतमन्द लोगों को 5 रूपये की थाली में भरपूर भोजन उपलब्ध करवाने का जो कार्य किया जा रहा हैं, वह ऐसे लोगों के लिए राहत भरी व्यवस्था सिद्ध हो रही है। नागरिक अस्पताल अम्बाला शहर में हमारी आस्था फाउडेंशन द्वारा इस कार्य को करते हुए जहां लोगों को इस सुविधा यानी भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है वहीं दूसरी संस्थाओं के लिए यह एक पे्ररणा है, ऐसी व्यवस्था जो सामाजिक और नैतिक मूल्यों की सीख दे रही हो।
हमारी आस्था फंाउडेशन के द्वारा नागरिक अस्पताल अम्बाला शहर में क्रियान्वित कैन्टीन में खाना खाने आये 75 वर्षीय अम्बाला शहर निवासी अमरनाथ, 25 वर्षीय सरोजनी से जब बातचीत की गई तो उन्होनें कहा कि संस्था द्वारा जो यह कार्य किया गया है उससे जरूरतमन्द लोगों को काफी राहत मिलेगी। मात्र 5 रूपए में पेट भर खाना मिल सकेगा। इसी प्रकार 27 वर्षीय पंकज मिश्रा, शहजादपुर निवासी 26 वर्षीय नीरज व पौंटा साहिब 43 वर्षीय निवासी यूनस अली ने बताया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों व जरूरतमंदो को यहां से अच्छा भोजन मिल सकेगा। आमतौर पर भोजन के लिए जो समस्या ऐसे लोगों के सामने रहती थी, वो भी दूर हो सकेगी। संस्था द्वारा मात्र 5 रूपए की थाली में भरपूर भोजन उपलब्ध करवाना मानवता की सेवा के लिए बहुत बड़ा पूण्य हैं। यहां खाना खाने आए अन्य लोगों ने भी संस्था का दिल की गहराईयों से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जरूरतमंन्द लोगों को यहां से अच्छी गुणवत्ता वाला भोजन मिलना सराहनीय हैं। हमारी आस्था फांउडेशन से संदीप व अशोक पूरी ने बताया कि संस्था द्वारा अभी यहां से कैन्टीन की शुरूआत कीगई है, आगे भी संस्था द्वारा अन्य जगहों पर कैन्टीन खोलकर जरूरतमंद लोगों की सेवा करने का कार्य किया जाएगा। मात्र 5 रूपए की थाली में दाल,सब्जी, रोटी के साथ-साथ चावल उपलब्ध करवाने का काम किया जा रहाहैं। इतना ही नहीं सप्ताह में एक दिन मीठा व्यंजन भी थाली में उपलब्ध करवाया जा रहा हैं।
हमारी आस्था फांउडेशन से संदीप व अशोक पूरी ने बताया कि कोरोना काल में जहां हर कोई व्यक्ति अपनेस्तर पर मानवता की सेवा करने के लिए आगे आकर कार्य कर रहा हैं, वहीं हमारी आस्था फांउडेशन संस्था ने भी आगे आते हुए नागरिक अस्पताल अम्बाला शहर में एक कैन्टीन की शुरूआत की है, ताकि यहां पर आने वाले मरीजों व जरूरतमंदों को 5 रूपए की थाली में भरपूर भोजन मिल सकें। उन्होनें कहा कि ऐसे समय मे जरूरतमन्द की सेवा करके मन को काफी संतुष्टी मिलती हैं।
उल्लेखनीय है कि स्थानीय विधायक असीम गोयल नन्यौला ने इस कैन्टीन का शुभारम्भ किया था और बीते कल हरियाणा के खेल एवं युवा मामलों के राज्यमंत्री संदीप सिंह ने भी इस कैन्टीन का अवलोकन कर जरूरतमंद लोगों के लिए किए गए इस कार्य के लिए सराहना की हैं। उन्होनें कैन्टीन के विस्तार के लिए 2 लाख रूपए की राशि देने की भी घोषणा की हैं, जिसके लिए फांडेशन के पदाधिकारी उनका आभार व्यक्त करते हैं
लोगों की सेवा के लिये स्थापित कैंटीन में भोजन व्यवस्था को लेकर राहत महसूस कर रहे हैं सम्बन्धित लोग।
