मेयर शक्तिरानी शर्मा ने बलदेव नगर में लोगों को बांटे ई-श्रमिक कार्ड
अम्बाला। शनिवार को दोपहर 3 बजे अम्बाला शहर की प्रथम महिला मेयर शक्तिरानी शर्मा ने बलदेव नगर के शनिदेव मंदिर में लोगों को ई-श्रमिक कार्ड बांटे। पिछले एक महीने से हम सभी लोगों के ई-श्रमिक कार्ड बना रहे हैं। इस अवसर पर मेयर शक्तिरानी शर्मा ने कहा कि मैं सभी लोगों से अपील करती हूं कि सभी लोग अपने ई-श्रमिक कार्ड बनवाएं। इसका फायदा उन्हें भविष्य में भी होगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की आय 1.80 लाख रुपए से कम है वे अपना ई-श्रमिक कार्ड बनवाएं। उन्होंने कहा कि चाहे कोई रेहड़ी वाले हैं, फड़ी वाले हैं, सफाई कर्मचारी हैं मजदूरी करने वाले वे लोग अपना ई-श्रमिक कार्ड बनवा सकता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह पात्र लोगों के ई-श्रमिक कार्ड बनाते रहेंगे।
इस अवसर पर मेयर शक्तिरानी शर्मा ने बताया कि रविवार को भी श्री गुरु रविदास मंदिर, श्री गुरु रविदास बस्ती में पं.केदारनाथ शर्मा अस्पताल एवं चैरीटेबल ट्रस्ट की तरफ से एक नि:शुल्क मैडीकल, रक्त जांच एवं ई-सेवा कैम्प का आयोजन किया जाएगा। कैम्प में ब्लड शूगर, यूरिक एसिड टैस्ट, लिपिड प्रोफाइल टैस्ट, एच.बी. टैस्ट किए जाएंगे साथ ही परिवार पहचान पत्र ई-श्रम कार्ड व जीवन प्रमाण पत्र भी नि:शुल्क मौके पर ही बनाए जाएंगे। इस अवसर पर उनके साथ हरियाणा जनचेतना पार्टी के कार्यकत्र्ता अशोक सोनी, यश सूदन, लखङ्क्षवद्र ङ्क्षसह, मदनलाल, सिदार्थ शर्मा, इंद्रजीत शर्मा, विनय बख्शी, पार्षद सरदूल ङ्क्षसह, नीना शर्मा आदि मौजूद रहे।
फोटो-04कैम्प 1 व 2-बलदेव नगर के शनि मंदिर में लोगों को ई-श्रमिक कार्ड बांटती मेयर शक्तिरानी शर्मा व अन्य।नि:शुल्क मैडीकल, रक्त जांच एवं ई-सेवा कैम्प 5 दिसम्बर (रविवार) को श्री गुरु रविदास मंदिर, श्री गुरु रविदास बस्ती में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक लगाया जाएगा कैम्प
अम्बाला। गरीबों व असहायों की सहायता में हमेशा अग्रणी रहने वाली पं.केदारनाथ शर्मा अस्पताल एवं चैरीटेबल ट्रस्ट की तरफ से श्री गुरु रविदास मंदिर, श्री गुरु रविदास बस्ती में 5 दिसम्बर (रविवार) को एक नि:शुल्क मैडीकल, रक्त जांच एवं ई-सेवा कैम्प का आयोजन किया जाएगा। कैम्प में ब्लड शूगर, यूरिक एसिड टैस्ट, लिपिड प्रोफाइल टैस्ट, एच.बी. टैस्ट किए जाएंगे साथ ही परिवार पहचान पत्र ई-श्रम कार्ड व जीवन प्रमाण पत्र भी नि:शुल्क मौके पर ही बनाए जाएंगे।
जानकारी देते हुए अम्बाला शहर की प्रथम महिला मेयर व पं.केदारनाथ शर्मा अस्पताल एवं चैरीटेबल ट्रस्ट की ट्रस्टी शक्तिरानी शर्मा ने बताया कि कैम्प में फिलाडेल्फिया (मिशन) अस्पताल से डा.सुनील सादिक (जनरल सर्जरी), डा. नलिनी कुनर (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डा. निखिल मेहता (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डा. के.जी. गुप्ता (सामान्य चिकित्सक) अपनी सेवाएं देंगे व रोगियों की जांच करेंगे। इस कैम्प में जरूरतमंदों के लिए फिलाडेल्फिया (मिशन) अस्पताल में बिना टांके वाली विधि (पीएचएसीओ)मशीन द्वारा लैंस बिल्कुल मुफ्त डाले जाएंगे।
गौरतलब है कि पं. केदारनाथ शर्मा अस्पताल एवं चैरीटेबल ट्रस्ट द्वारा 19 व 28 नवम्बर को भी गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब व गुरुद्वारा श्री तेग बहादुर साहिब जी, सैनिक विहार जंडली में इसी तरह के कैम्प लगाए गए थे, जिसका सैंकड़ों लोगों ने लाभ उठाया था।
קמגרה למכירה במודיעין פעמים רבות אנחנו יודעים שאנחנו צריכים לעשות משהו, אבל “רק הפעם” פשוט נמנעים מלעשות את זה, פשוט כי זה דורש יותר מדי מאמץ. אותו הדבר ������� ������� ��� �������