मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के दौरान आरोपी को 12 ग्राम 71 मिलीग्राम हैरोइन सहित किया गिरफ्तार
अम्बाला 14 नवम्बर 2021 पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान गत दिवस थाना अम्बाला शहर पुलिस दल ने निरीक्षक रामकुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए डेहा बस्ती अम्बाला शहर से आरोपी दारा सिहँ निवासी डेहा बस्ती अम्बाला शहर को 12 ग्राम 71 मिलीग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार कर थाना अम्बाला शहर में मामला दर्ज किया। आरोपी को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थाना अम्बाला शहर के पुलिस दल को गत दिवस गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थो की तस्करी का कार्य करता हैं। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना अम्बाला शहर के क्षेत्र हरि पैलेस रोड़ एन0एच0-44 पर शराब के ठेके सामने नाकाबन्दी की। नाकाबंदी के दौरान सन्दिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चैकिंग करते समय आरोपी की तलाशी लेने पर उससे 12 ग्राम 71 मिलीग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान दारा सिहँ निवासी डेहा बस्ती अम्बाला शहर के रूप में हुई। आरोपी को हैरोइन सहित गिरफ्तार कर थाना अम्बाला शहर में मामला दर्ज किया।
मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के दौरान आरोपी को 12 ग्राम 71 मिलीग्राम हैरोइन सहित किया गिरफ्तार

אין אונות אין אונות נארות ליווי