अम्बाला 21 जनवरी 2021ः पुलिस अधीक्षक अम्बाला के निर्देशानुसार अपराधों की रोकथाम व आरोपियों को पकड़ने के लिए़ अम्बाला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना अम्बाला शहर में दर्ज हत्या के मामले में सी0आई0ए0-1 के पंलिस दल ने निरीक्षक सन्दीप कुमार के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपी कवंर सिहँ निवासी गावँ मोहड़ा थाना पड़ाव जिला अम्बाला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया और न्यायालय के आदेशानुसार तीन दिन का पुलिस रिमाण्ड मंजूर हुआ।
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री अपूर्व निवासी रणजीत नगर अम्बाला शहर ने 19 जनवरी 2021 को थाना अम्बाला शहर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि किसी अज्ञात ने पिघरी फार्म अम्बाला शहर के पास उसके 19 वर्षीय भाई के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की गम्भीरता को देखते हुए इस मामले की जिम्मेवारी सी0आई0ए0-1 के पुलिस दल को सौंपी गई थी। सी0आई0ए0-1 के पुलिस दल ने मात्र 24 घन्टे में ही इस वारदात को सुलझा लिया है। अनुसंधान जारी है।
मात्र 24 घन्टे में ब्लाईन्ड मर्डर की गुत्थी सुलझी, आरोपी तीन दिन के रिमाण्ड पर।
