लूट की वारदातों को रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान सी0आई0ए0-1 अम्बाला के पुलिस दल ने की कार्यवाही
अम्बाला 24 जुलाई 2022ः-पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा चोरी/लूट/स्नैचिंग की वारदातों पर अकंुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान गाड़ी लूट के मामले में पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने तुरन्त सज्ञांन लेते हुए सी0आई0ए0-1 अम्बाला के पुलिस दल की विशेष टीम गठित कर निर्देश दिए थे कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। 23 जुलाई 2022 को थाना बलदेव नगर मे दर्ज फाॅरचूनर गाड़ी लूटने के मामले में सी0आई0ए0-1 अम्बाला के पुलिस दल ने निरीक्षक सन्दीप कुमार के नेत्त्व में कार्यवाही करते हुए आरोपी अमृतपाल निवासी रोयल इस्टेट जीरकपुर पंजाब, प्रगट सिहँ निवासी गावँ महीवाला थाना डेराबसी जिला मोहाली पंजाब सुखविन्द्र उर्फ रिन्कू निवासी गावँ सयोली थाना हन्डेसरा पंजाब व दलजीत सिहँ उर्फ रोनी निवासी गावँ हाबतपुर थाना डेराबसी मोहली पंजाब को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 04 दिन का रिमाण्ड प्राप्त किया।
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री महिन्द्र सिहँ निवासी ओमैक्स ग्रीन जी0टी0 ने 21 जुलाई 2022 को थाना बलदेव नगर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 20 जुलाई 2022 की रात्रि को हिसार बाई-पास चण्डीगढ रोड़ बलदेव नगर के पास से 3/4 नौजवान लड़को ने किसी नुकीले हथियार के बल पर उसकी फारॅचूनर गााड़ी लूट ली है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जिम्मेवारी सी0आई0ए0-1 अम्बाला के पुलिस दल को सौंप दी थी।
मात्र 02 दिन में फाॅरचूनर गाड़ी लूटने वाले 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Your blog is very interesting! free phone ringtones