अम्बाला 1 जुलाई:- परिवार के पास सीमित साधनों के कारण महिलाओ को उच्च शिक्षा देने से रोक दिया जाता रहा है। अत्यधिक फीस व बैंकों के शिक्षा ऋ ण पर ब्याज दर के भार को कम करने के लिये हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा एक अपै्रल 2007 से बैंकों के माध्यम से महिलाओं/लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिये शिक्षा ऋ ण पर 5 प्रतिशत ब्याज दर पर सब्सिडी देने की पहल की गई थी। निगम से सब्सिडी प्राप्त करने के लिये आय, जाति का कोई माप दंड नहीं है। यहां तक की सरकारी कर्मचारियों की लड़कियों को भी शिक्षा ऋ ण पर 5 प्रतिशत ब्याज की सब्सिडी दी जाती है। ऋ ण, सब्सिडी सुविधा देश और विदेश मे उच्च शिक्षा व्यवसायिक शिक्षा तकनीकी शिक्षा, डिप्लोमा, स्नात्कोतर, डोक्टरल, पोस्ट डोक्टरल लेवल पर उपलब्ध है। यह जानकारी हरियाणा महिला विकास निगम अम्बाला के जिला प्रबन्धक मंगत राम ने दी।
हरियाणा महिला विकास निगम अम्बाला के जिला प्रबन्धक ने स्कीम की जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2020-21 के दौरान 67 महिलाओं लड़कियों को 1393323 रुपये की सब्सिडी दी गई। इच्छुक महिलाएं/लड़कियां अधिक जानकारी हेतु निगम के कार्यालय, 183, कांच घर शास्त्री नगर, अम्बाला शहर, दूरभाष नम्बर 0171-2534166 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि निगम द्वारा वर्ष 2021-22 में अब तक 16 महिलाओं/लड़कियों को 617478 रुपये की सब्सिडी दी जा चुकी है।
महिला और लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए दी जा रही हैं ब्याज दर पर सब्सिडी।
