एचडीएफ के संस्थापक निर्मल सिंह और कार्यकर्ताओं ने भारी बारिश में जारी रखा विरोध प्रदर्शन
अम्बाला शहर-: हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट के संस्थापक पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के नेतृत्व में आज एचडीएफ के कार्यकर्ताओं ने मंहगाई,पेट्रोल, डीजल,एनडीसी, प्रॉपर्टी टैक्स और अन्य मुद्दों के खिलाफ भारी बारिश के बीच जगाधरी गेट पर धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर निर्मल सिंह ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर ताबड़तोड़ हमले किए। उन्होंने बताया कि बीते सात साल में भाजपा सरकार ने जुमले सुनाने के इलावा कोई काम नहीं किया। बेरोजगारी बढ़ने के साथ साथ भ्रष्टाचार खूब फैल रहा है। हालत यह है कि भाजपा के नेता किसान आंदोलन के चलते गांव में घुसने से भी डरने लगे हैं। सात महीने से दिल्ली के बॉर्डरों पर चल रहा आंदोलन सरकार के तमाम हथकंडों के बावजूद भी जोर पकड़ रहा है। नगर निगम में फैला भ्रष्टाचार किसी से छुपा नहीं है। लोग अपने काम के लिए नगर निगम के चक्कर काटने काे विवश हैं। बिना पैसा लिए यहां कोई भी काम करने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि इन हालातों में लोगों को अपनी आवाज बुलंद करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि एचडीएफ के कार्यकर्ता जनहित के कार्यों में दिन रात समर्पित हैं। उन्होंने बताया कि एचडीएफ की नीतियों से प्रभावित होकर अब लोग एचडीएफ में शामिल हो रहे है।
हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट के शहरी प्रधान विनोद धीमान ने कहा कि अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल और प्रशासन के अधिकारी यह न समझें कि अम्बाला श्हर में कोई विपक्ष नहीं बचा है। हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट पूर्ण रूप से विपक्ष की भूमिका निभाएगा और सरकार एवं प्रशासन को मंहगाई, एनडीसी, प्रॉपर्टी टैक्स एवं अन्य मुद्दों पर घेरता रहेगा। विनोद धीमान ने कहा कि नगर निगम मेयर चुनाव में जनता के साथ बड़े-बड़े वादे करने वाले नेता जनता के साथ हो रहे अन्याय पर मूक दर्शक बनकर बैठे हैं। विनोद धीमान ने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार की ओर से जिस प्रकार से लोगों को तंग किया जा रहा है जो नेता इस समय में अम्बाला की जनता के साथ नहीं खड़ा होगा। आने वाले समय में जनता उनका बहिष्कार करेगी।
अमीषा चावला ने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार ने वादा किया था कि अच्छे दिन आएंगे लेकिन अब लोग अपने पुराने दिन याद करने लगे हैं और कहने लगे हैं कि हमें हमारे बुरे दिन ही वापिस कर दो। उन्होंने कहा कि नगर निगम एवं तहसील भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुके हैं और निकायमंत्री अनिल विज एवं विधायक असीम गोयल के संरक्षण में अम्बाला छावनी और अम्बाला शहर में कई अवैध निर्माण करवाए जा रहे हैं। हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट के युवा नेता रोहित शर्मा विशु ने कहा कि दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा करने वाली भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार पूर्ण रूप से फेल हो चुकी है। बेरोजगारी अपनी चरमसीमा है।
हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट के ग्रामीण प्रधान राजवीर राजा दानीपुर ने कहा कि यह सरकार हर वर्ग को परेशान कर रही है। किसान पिछले 8 महीने कृषि के काले कानूनों को खत्म करने के लिए दिल्ली के बाॅर्डर पर बैठा है लेकिन यह गूंगी-बहरी सरकार चंद पूंजीपतियों के हाथ में खेल रही है। आने वाले समय में बीजेपी नेताओं को गांव के साथ-साथ शहर में लोग घुसने नहीं देंगे। इस अवसर पर हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट के नेता अमीषा चावला, शहरी प्रधान विनोद धीमान, गुलजार सिंह,ब्रह्मपाल राणा,वीरभान भाखली, वीरेन्द्र निक्कू, ठाकुर सिंह सैनी, राजवीर दानीपुर, रोहित शर्मा ‘विशू’, प्रेमसागर शर्मा, बलजिन्द्र कम्बोज, देविन्द्र मान, टीटू शर्मा, विनोद सैनी, निर्मल खोड़ा, रोबिन खोड़ा, नवीन शर्मा, राजिन्द्र सिंह बिट्टू, सरदार महेन्द्र सिंह, नवीन भारद्वाज, रिंकू सैनी, भूपिन्द्र सिंह, निर्मल कोहली, आशु सैनी, नायब सैनी, आदित्य पाहवा, राजीव गुगलानी, अजय लोहार, देवेन्द्र लोहगढ़, हैप्पी धीमान, लक्की ओजला, रिंकू धीमान, चरणजीत नम्बरदार, बलकार गुज्जर, जोनी चौड़मस्तपुर, अवतार बलाना, सोहन सिंह, हरदयाल सिंह नन्यौला, रिम्पीमान, गुलाबजीत, बलबीर सिंह सौंडा, जितेन्द्र गिल, चरणजीत बड़ी घेल, शिवा शर्मा, गुलाब डडियाना, गुरपाल सिंह बड़ी घेल, जसविन्द्र डंगडेहरी, कालाजट्ट, गौरव सूरी, महेश बत्तरा, वेद प्रकाश बक्शी, अजय चावला आदि मौजूद रहे।
इस अवसर पर चौधरी निर्मल सिंह की कार्य प्रणाली से प्रभावित होकर वार्ड नंबर 8 से प्रिंस विज और वार्ड नंबर 7 से लखविन्द्र सिंह सैनी ने साथियो सहित हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट में शामिल हुए। चौधरी निर्मल सिंह ने फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया
भाजपा ने जुमले सुनाने के इलावा कोई काम नहीं किया : निर्मल सिंह
