,शर्मा की नियुक्ति पर प्रदेश कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
अम्बाला (12-06-21)- हरियाणा भाजपा के निवर्तमान प्रदेश प्रवक्ता व अम्बाला विधानसभा से भाजपा की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड चुके भाजपा नेता डॉ संजय शर्मा को हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय ओमप्रकाश धनखड़ ने अपनी टीम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सोपीं है | प्रदेश अध्यक्ष माननीय ओमप्रकाश धनखड़ ने डॉ संजय शर्मा को प्रदेश मिडिया प्रमुख के पद पर नियुक्त किया है| डॉ संजय शर्मा की मिडिया प्रमुख पद पर नियुक्ति होने पर न केवल अम्बाला अपितु हरियाणा प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी | कल से ही डॉ संजय शर्मा को टेलीफोन,सोसल मीडिया पर व व्यक्तिगत रूप से शुभकामनाएं व बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है | ज्ञात हो कि डॉ संजय पुर्व में विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी को मजबूत करने का काम करते रहे हैं और वर्तमान में पिछले सात सालों से प्रदेश प्रवक्ता के पद पर आसीन थे | प्रवक्ता पद पर रहते हुए डॉ संजय शर्मा ने पार्टी के पक्ष को तो मजबूती से रखा ही ,साथ प्रदेश सरकार की नीतियों का भी प्रचार करते हुए विपक्ष पर जमकर राजनीतिक हमला करते रहे हैं | डॉ संजय शर्मा ने पार्टी द्वारा मिडिया प्रमुख बनाए जाने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, हरियाणा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े जी, सहप्रभारी अन्नपूर्णा देवी जी, प्रदेश संगठन महामंत्री रविन्द्र राजु जी, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ जी व केन्द्र व प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्टी को विश्वास दिलवाते हैं कि संगठन ने जिस आशा के साथ उनको यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है,वह उन आशाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे और मिडिया के माध्यम से पार्टी व सरकार की नीतियों का प्रचार प्रसार करने का काम करते हुए पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे | डॉ संजय शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है | इस के इलावा भी पार्टी ने उन्हें बहुत कुछ दिया है जिसका ऋण वह कभी नहीं उतार सकते | डॉ संजय शर्मा की मिडिया प्रमुख पर नियुक्ति होने पार्टी जिला अध्यक्ष अध्यक्ष राजेश बतौरा, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक नागपाल,पुर्व अध्यक्ष जगमोहन लाल कुमार, जिला महामंत्री कृष्ण राणा, ललित चौधरी, सतीश मैहता, राकेश बिंदल, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राजबीर प्रजापत, महिला मोर्चा अध्यक्ष गुरप्रीत कौर,रिगन खरे, डॉ प्रवीण चडीयाली, कुलदीप बढोला,सोहन बराडा, अर्जुन शर्मा, मंडल अध्यक्ष गुरचरण सिंह, मांगेराम कौशिक, जगदीप सिंह सांगवान, कर्म सिंह छपरा, लालचंद जनदेहडी, श्रीचंद सैनी, राजेश सोड़ा, दर्शन सोड़ा, मोहम्मद दानिश जमाल, मोहित कौशिक,बालकराम मालवा,केहर सिंह कलेरा, अवतार खालसा, नितिन संत, नितिन सभरवाल, नम्रता गौड़, अरविंद गौड़, प्रकाश कौर, ज्योति बख्शी, पुष्पा गुप्ता, अल्का माकिन, मनप्रीत कौर, सोनिया मैहरा,बीनु गर्ग, आदि ने खुशी जताई और पार्टी के निर्णय का स्वागत किया |