अम्बाला :-10 फ़रवरी
बावा लाल जी महाराज के 666वां जन्म दिवस के उपलक्ष्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा कंचघर से शुरू होकर अंबाला शहर के विभिन्न बाजारों से होती हुई वापस कंच घर पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान अंबाला शहर शक्ति नगर में शक्ति नगर वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर अंबाला की मेयर शक्तिरानी शर्मा मुख्यातिथि के तौर पर शामिल हुई और शोभायात्रा का स्वागत किया। वहीं दूसरी तरफ विशाल भंडारे का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर शक्तिरानी शर्मा ने लोगों के साथ नीचे बैठकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर अंबाला की मेयर शक्तिरानी शर्मा ने कहा कि बावा लाल जी महाराज ने हमेशा भाईचारे और मिलजुल कर रहने का संदेश दिया है और हर किसी को उनके दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए। इस दौरान शक्ति नगर निवासियों ने अपनी समस्याएं बताई, जिसे शक्तिरानी शर्मा ने हल करवाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान शक्ति नगर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान अशोक अग्रवाल व सेके्रटरी बलदेव राज आनंद ने कहा कि हर साल शक्ति नगर में शोभायात्रा का स्वागत किया जाता है और विशाल भंडारा भी आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि शक्ति नगर के लोग हमेशा धार्मिक व सामाजिक कार्य में आगे रहे हैं। इस अवसर पर जनचेतना पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार गुप्ता, उमेश भार्गव, संजय बक्शी, गुरप्रीत शाना, राणोदेवी सहित कई पदाधिकारी व समर्थक मौजूद रहे।