पुलिस अधीक्षक अम्बाला के निर्देशानुसार चोरी की वारदातों को रोकने हेतू चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना अम्बाला शहर में दर्ज चोरी के मामले में सी0आई0ए0-1 अम्बाला ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
अम्बाला 20 अप्रैल 2022 पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा केे निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा चोरी/लूट/स्नैचिंग की वारदातों पर अकंुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान गत दिवस 19 अप्रैल 2022 को सी0आई0ए0-1 अम्बाला के पुलिस दल ने निरीक्षक सन्दीप कुमार के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपी आकाश निवासी गावँ न्या गावँ जिला अम्बाला व कौशल निवासी गावँ बलेरी सराय जिला मुरादाबाद यू0पी0 को गिरफ्तार किया और माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 01 दिन का रिमाण्ड मंजूर हुआ।
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री रमन निवासी नजदीक जगाधरी गेट अम्बाला शहर ने 25 फरवरी 2022 कोे थाना अम्बाला शहर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 09 फरवरी 2022 को लोहा मण्डी अम्बाला शहर से किसी अज्ञात ने टोका मशीन के 7-8 लोहा फ्रेम चोरी कर लिए हैं। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जिम्मेवारी सी0आई0ए0-1 अम्बाला के पुलिस दल को सौंप दी थी।
पुलिस अधीक्षक अम्बाला के निर्देशानुसार चोरी की वारदातों को रोकने हेतू चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना अम्बाला शहर में दर्ज चोरी के मामले में सी0आई0ए0-1 अम्बाला ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

I will right away grab your rss as I can not find your email subscription link or newsletter service. Do you’ve any? Please let me know in order that I could subscribe. Thanks.