वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अम्बाला के निर्देशानुसार मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों की धरपकड़ को जारी रखते हुए अम्बाला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना सैक्टर-9 अम्बाला शहर के क्षेत्र टी-प्यांट सैक्टर-9/10 अम्बाला शहर के पास से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चैकिंग करते समय आरोपी दीपक निवासी बादशाही बाग कालोनी अम्बाला शहर, रिन्कु कुमार निवासी हिसार रोड शान्ति नगर अम्बाला शहर व प्रितपाल उर्फ प्रीत निवासी शान्ति नगर अनाज मण्डी अम्बाला शहर को 45 एविल इंजैक्शनज व 45 बुपरैनोर इंजैक्शन सहित गिरफ्तार कर थाना सैक्टर-9 अम्बाला शहर में मामला दर्ज किया। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
गत दिवस थाना सैक्टर-9 अम्बाला शहर पुलिस दल को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अवैध मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करते हैंै। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना के क्षेत्र टी-प्यांट सैक्टर-9/10 अम्बाला शहर के पास नाकाबन्दी की। नाकाबन्दी के दौरान संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चैकिंग करते समय आरोपियों की तलाशी ली तो उनसे 45 एविल इंजैक्शनज व 45 बुपरैनोर इंजैक्शन बरामद हुए। आरोपियों की पहचान आरोपी दीपक निवासी बादशाही बाग कालोनी अम्बाला शहर, रिन्कु कुमार निवासी हिसार रोड शान्ति नगर अम्बाला शहर व प्रितपाल उर्फ प्रीत निवासी शान्ति नगर अनाज मण्डी अम्बाला शहर के रूप में हुई। आरोपियों को इंजैक्शनज सहित गिरफ्तार कर थाना सैक्टर-9 अम्बाला शहर में मामला दर्ज किया
नशीले इंजैक्शन सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
