– किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए सौंपी जिम्मेदारियां- कृषि कानून को वापस लेने के लिए मंच से हुंकार भरेंगे राकेश टिकैत
अंबाला। गांव धुराली में भारतीय किसान यूनियन के तत्वाधान में किसान मजदूर महापंचायत का एक मई को आयोजन होगा। किसान महापंचायत को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत व राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह, पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष हरिंद्र सिंह लक्खोवाल, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र सिंह डागर सहित कई किसान नेता संबोधित करेंगे। किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए गांव धुराली में शनिवार को मंडल स्तरीय किसान पंचायत आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बलदेव सिंह शेरपुर ने की। इसमें प्रदेेशाध्यक्ष रतनमान ने शिरकत करते हुए भाकियू के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी सौंपी गई। वहीं, मंडलस्तरीय किसान पंचायत में उपस्थित किसानों ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी आवाज को बुलंद किया। इससे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रतनमान, प्रदेश महासचिव भूपिंद्र सिंह लाडी, प्रदेश संगठन सचिव श्याम सिंह मान, युवा किसान नेता हरप्रीत सिंह धुराली, सचिन पुनिया, इंद्रजीत सिंह वाडा सहित कई पदाधिकारियों ने महापंचायत स्थल का दौरा किया। इस मौके पर किसान नेता रतनमान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एक मई को आयोजित की जाने वाली किसान मजदूर महापंचायत एतिहासिक होगी और दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को ओर मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र की सरकार तीनों कृषि से संबंधित कानूनों को वापस नहीं लेती, तब तक किसानों का संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले आंदोलन लगातार जारी रहेगा। प्रदेश महासचिव भूपिंद्र सिंह लाडी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए जोरदार आह्वान किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नरवैन सिंह, ओमकार जलबेड़ा, जसवंत सिंह धुराली, गुरनैब सिंह, धीरज कुुमार, नरेंद्र कुुमार, मनप्रीत सिंह शाहपुरा, हरजीत सिंह, सरजंत सिंह बाड़ा, संजीव कुमार, बहादूर सिंह, सुच्चा सिंह, पंकज काजल जंडली, जग्गी पुनिया, गुरजीत सिंह जडोत, गोल्डी सहित सैकड़ों मौजूद रहे।