थाना सैक्टर-9 अम्बाला शहर में दर्ज चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दो सिलेण्डर व एल0सी0डी0 बरामद
अम्बाला 29 जनवरी 2022ः पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा चोरी/लूट/स्नैचिंग की वारदातों पर अकंुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना सैक्टर-9 अम्बाला शहर में दर्ज चोरी के मामले में गत दिवस निरीक्षक सुरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी बन्टी सिहँ निवासी शक्ति कालोनी जण्डली अम्बाला शहर व हर्ष निवासी सैनिक विहार जण्डली अम्बाला शहर को गिरफ्तार किया। आरोपियों को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता महिला ने 27 दिसम्बर 2021 को थाना सैक्टर-9 अम्बाला शहर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 26 दिसम्बर 2021 को किसी अज्ञात ने उसकी बहन के घर सैनिक विहार जण्डली से रात के समय एक एल0सी0डी0 व दो गैस सिलेण्डर चोरी कर लिए है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी।
थाना सैक्टर-9 अम्बाला शहर में दर्ज चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, दो सिलेण्डर व एल0सी0डी0 बरामद

Wo kann man Steroide online kaufen?
Make Money Online OVER $1,200 PER DAY with bitcoin UP! Do you know you can earn great profits by trading Bitcoin?
I am often to blogging and i really appreciate your content. The article has really peaks my interest. I am going to bookmark your site and keep checking for new information.