अम्बाला 22 जून 2021ः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अम्बाला के निर्देशानुसार अपराधिक मामलों में वाछिंत आरोपियों को पकड़ने के लिए़ अम्बाला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना सैक्टर-9 अम्बाला शहर में दर्ज चोरी के मामले में गत दिवस सी0आई0ए0-1 के पुलिस दल ने निरीक्षक सन्दीप कुमार के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपी शुभम निवासी हरि नगर नजदीक बी0डी0फ्लौर मिल अम्बाला छावनी को गिरफ्तार किया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया और न्यायालय के आदेशानुसार 02 दिन का पुलिस रिमाण्ड मंजूर हुआ।
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री नितिन निवासी कुम्हार मौहल्ला अम्बाला शहर ने 10 मार्च 2021 को थाना सैक्टर-9 अम्बाला शहर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 09/10 मार्च 2021 की रात्रि किसी अज्ञात ने उसके बूथ का ताला तोड़कर नकदी व अन्य खाने का सामान चोरी कर लिया है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जिम्मेवारी सी0आई0ए0-1 के पुलिस दल को सौंप दी थी।
थाना सैक्टर-9 अम्बाला शहर में दर्ज चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी 02 दिन के रिमाण्ड पर।
