थाना सदर अम्बाला में दर्ज लूट व हत्या के प्रयास के मामले में सी0आई0ए0-1 अम्बाला के पुलिस दल ने छठे आरोपी को किया गिरफ्तार
अम्बाला 05 जनवरी 2022ः-पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम व मामलों में वांिछत आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना सदर अम्बाला में दर्ज लूट व हत्या के प्रयास के मामले में गत दिवस सी0आई0ए0-1 अम्बाला के पुलिस दल ने निरीक्षक संदीप कुमार के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपी गुरविन्द्र उर्फ गेन्दा निवासी गावँ मुलाना थाना मुलाना जिला अम्बाला को गिरफ्तार किया। आरोपी का माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 05 दिन रिमाण्ड मंजूर हुआ। इस मामले में सलिंप्त पाँच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री महिन्द्र सिहँ निवासी सरस्वती नगर अम्बाला शहर ने 17 दिसम्बर 2021 को थाना सदर अम्बाला में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 17 दिसम्बर 2021 की सांय आरोपी अकिंत व 10/15 अन्य ने मिलकर गावँ सिंघावाला धर्म काँटा के पास उस पर डण्डों, लोहे की राॅड से हमला कर हत्या का प्रयास करते हुए एक बड़ी रकम लूट कर ले गए हैं। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तुरन्त कार्यवाही करते हुए छापेमारी की और आरोपी नरेन्द्र कुमार निवासी गावँ मुलाना थाना मुलाना को गिरफ्तार किया था। इस मामले की जिम्मेवारी सी0आई0ए0-1 के पुलिस दल को सौंप दी थी।
थाना सदर अम्बाला में दर्ज लूट व हत्या के प्रयास के मामले में सी0आई0ए0-1 अम्बाला के पुलिस दल ने छठे
