पुलिस अधीक्षक अम्बाला के निर्देशानुसार चोरी के खिलाफ चलाया जा रहा विशेष अभियान।
अम्बाला 11 जून 2022ः चोरी/लूट/स्नैचिंग की वारदातों पर अकंुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक, अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा के निर्देशानुसार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के दौरान थाना महेशनगर में दर्ज चोरी के मामले में गत दिवस 10 जून 2022 को पुलिस ने निरीक्षक सुरेश कुमार के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपी प्रदीप उर्फ छागा निवासी रविदास बस्ती गाँव बब्याल थाना महेशनगर व मुकेश निवासी कुजगर मौहल्ला गाँव बब्याल अम्बाला छावनी को भी गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इस मामले में संलिप्त आरोपी दलीप निवासी पंडित वाली गली गाँव बब्याल थाना महेशनगर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री नरेन्द्र निवासी गाँव बब्याल थाना महेशनगर ने 08 जून 2022 को थाना महेशनगर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 02 जून 2022 से 08 जून 2022 के दौरान आरोपी दलीप, राजन व राहुल ने उसके बाड़े से लोहे का गेट व पतीला चोरी कर लिया है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी।