थाना महेशनगर क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार, लोहा प्लेट बरामद।
पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा चोरी/लूट/स्नैचिंग की वारदातों पर अकंुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान गत दिवस थाना महेशनगर क्षेत्र राणा कम्पलैक्स बब्याल अम्बाला छावनी में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने निरीक्षक सुरेश कुमार के नेतृत्व में तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी शामलाल निवासी गावँ बब्याल थाना महेशनगर को गिरफ्तार किया। आरोपी का माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 01 दिन का रिमाण्ड मंजूर हुआ।
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री जसदीप सिहँ निवासी मोती बाग अम्बाला छावनी ने गत दिवस 12 फरवरी 2022 को थाना महेशनगर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 12 फरवरी 2022 को आरोपी शामलाल निवासी गावँ बब्याल थाना महेशनगर व अज्ञात ने राणा कम्पलैक्स बब्याल अम्बाला छावनी से लोहे की प्लेटें चोरी कर ली हैं। इस शिकायत पर पुलिस ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी शामलाल निवासी गावँ बब्याल थाना महेशनगर को गिरफ्तार किया।
थाना महेशनगर क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार, लोहा प्लेट बरामद।
