पुलिस अधीक्षक अम्बाला के निर्देशानुसार चोरी के खिलाफ चलाया जा रहा विशेष अभियान ए0वी0टी0 सैल अम्बाला के पुलिस दल ने की कार्यवाही
अम्बाला 07 जून 2022ः चोरी/लूट/स्नैचिंग की वारदातों पर अकंुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक, अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा के निर्देशानुसार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के दौरान थाना अम्बाला शहर में दर्ज मोटरसाईकिल चोरी करने के मामले में गत दिवस 06 जून 2022 को ए0वी0टी सैल अम्बाला के पुलिस दल ने निरीक्षक सुरेश कुमार के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपी ठाकुर कपूर निवासी बाल भारती स्कूल दुर्गानगर अम्बाला शहर व गुरप्रीत सिहँ उर्फ गुरी निवासी गाँव मण्डौर थाना पंजोखरा जिला अम्बाला को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेजा गया
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री टिन्कु निवासी झुग्गी झौपड़ी नजदीक अम्बा मार्किट अम्बाला शहर ने 23 फरवरी 2022 को थाना अम्बाला शहर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 23 फरवरी 2022 को झुग्गी झौपड़ी नजदीक अम्बा मार्किट अम्बाला शहर से किसी अज्ञात ने उसकी मोटरसाईकिल चोरी कर ली है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जिम्मेवारी ए0वी0टी सैल अम्बाला के पुलिस दल को सौंप दी थी।
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री सद्दाम हुसैन निवासी नया बांस अम्बाला शहर ने 27 फरवरी 2022 को थाना अम्बाला शहर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 22 फरवरी 2022 को नया बांस अम्बाला शहर से किसी अज्ञात ने उसकी मोटरसाईकिल चोरी कर ली है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जिम्मेवारी ए0वी0टी सैल अम्बाला के पुलिस दल को सौंप दी थी।
थाना अम्बाला शहर में दर्ज मोटरसाईकिल चोरी करने के दो मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार
