पुलिस अधीक्षक, अम्बाला के निर्देशानुसार नशा तस्करों के विरूद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान एन्टी-नारकोटिक सैल अम्बाला के पुलिस दल ने की कार्यवाही
अम्बाला 13 अप्रैल 2022ः पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा नशा तस्करी को रोकने हेतू चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना अम्बाला शहर में दर्ज मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में गत दिवस 12 अप्रैल 2022 को एन्टी-नारकोटिक सैल अम्बाला के पुलिस दल ने निरीक्षक गुलशन कुमार के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपी सेवक निवासी सफा बादी गेट पटियाला वर्तमान पता डेहा कालोनी अम्बाला शहर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
28 दिसम्बर 2021 को एन्टी-नारकोटिक सैल अम्बाला के पुलिस दल को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी महिला मादक पदार्थो की तस्करी का कार्य करती है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना अम्बाला शहर क्षेत्र पालिका विहार राम नगर मोड़ के पास से नाकाबन्दी की थी। नाकाबंदी के दौरान सन्दिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चैकिंग करते समय आरोपी महिला की तलाशी लेने पर उससे 09 ग्राम 50 मिलिग्राम हैरोइन बरामद हुई जिसे हैरोइन सहित गिरफ्तार कर थाना अम्बाला शहर में मामला दर्ज किया था। आरोपी महिला ने पूछताछ के दौरान बतलाया था कि आरोपी सेवक भी इस मामले में सलिंप्त है।
थाना अम्बाला शहर में दर्ज मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

I was pretty pleased to discover this great site. I need to to thank you for your time for this particularly fantastic read!! I definitely appreciated every part of it and I have you book marked to see new stuff on your blog