थाना अम्बाला छावनी क्षेत्र से अवैध हथियार देसी कट्टा व जिन्दा कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार
अम्बाला 21 दिसम्बर 2021ः पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान गत रात्रि थाना अम्बाला छावनी के क्षेत्र रामकिशन कालोनी चैक अम्बाला छावनी से नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने निरीक्षक नरेश कुमार के नेतृत्व में तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी अमजद खान निवासी गावँ दरकावदा थाना बिनौली जिला बागपत उत्तरप्रदेश वर्तमान पता किराएदार तारा नगर अम्बाला छावनी को अवैध देसी कट्टा व जिन्दा कातूस सहित गिरफ्तार कर थाना अम्बाला छावनी में मामला दर्ज किया। आरोपी का माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 01 दिन का रिमाण्ड मंजूर हुआ।
थाना अम्बाला छावनी पुलिस के दल द्वारा गत रात्रि थाना के क्षेत्र रामकिशन कालोनी चैक अम्बाला छावनी के नज़दीक अपराधों की रोकथाम व अपराधियों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान आरोपी पुलिस दल को देखकर वापिस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा तो उसे पुलिस ने शक के आधार पर पकड़ कर उसकी तलाशी ली तो उससे अवैध देसी कट्टा 315 बोर व जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी की पहचान अमजद खान निवासी गावँ दरकावदा थाना बिनौली जिला बागपत उत्तरप्रदेश वर्तमान पता किराएदार तारा नगर अम्बाला छावनी के रूप में हुई जिसे गिरफ्तार कर थाना अम्बाला छावनी में मामला दर्ज किया।
थाना अम्बाला छावनी क्षेत्र से अवैध हथियार देसी कट्टा व जिन्दा कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

אין אונות דירות דיסקרטיות בתל אביב