अम्बाला 12 फरवरी 2021ः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अम्बाला के निर्देशानुसार चोरी की वारदातों पर अकंुश लगाने व आरोपियों को पकड़ने के लिए़ अम्बाला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना सैक्टर-9 अम्बाला शहर में दर्ज चोरी के मामले में गत दिवस सी0आई0ए0-1 के पुलिस दल ने निरीक्षक सन्दीप कुमार के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपी महिला रूबी व राविया को गिरफ्तार किया। आरोपित महिलाओं को माननीय न्यायालय में पेश किया और न्यायालय के आदेशानुसार एक दिन का पुलिस रिमाण्ड मंजूर हुआ। इस मामले में संलिप्त दो आरोपी महिलाओं को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता पीड़ित महिला ने 14 जनवरी 2021 को थाना सैक्टर-9 अम्बाला शहर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि दो अज्ञात महिलाएँ उसके घर पर आई और दो अन्य महिला घर के बाहर निगरानी करती रही। घर के अन्दर आई दोनों महिलाएँ उसे बहला फुसला कर देवी देवताओं के प्रकोप का डर दिखा कर धोखे से उसके सोने के गहने व नकदी ले कर फरार हो गई। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके मामले की जिम्मेवारी सी0आई0ए0-1 के पुलिस दल को सौंप दी थी।
झाँंसा देकर गहने व नकदी चुराने के मामले में दो आरोपित महिला गिरफ्तार
