शांडिल्य की केंद्र सरकार से मांग: संविधान सम्मान आयोग किया जाए गठित शांडिल्य ने बाबा साहब की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर जाकर नमन किया और कहा कि जो अधिकारी संविधान का अपमान करते उन्हें बर्खास्त करना चाहिए
अम्बाला : एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा जो लोग हिंदुस्तान में रहकर संविधान का सम्मान नही करते वह हिंदुस्तान के गद्दार व देशद्रोही हैं उनको पाकिस्तान चले जाना चाहिए नही तो मोदी सरकार व राज्य सरकारों को उन्हें जेल में डाल देना चाहिए। शांडिल्य ने यह शब्द संविधान निर्माता बाबा भीम राव अम्बेडकर की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहे। इस मौके पर कुलवंत सिंह मानकपुर, सुरेंद्र पाल केके, संजीव विक्टर,सुरेश शर्मा भी मौजूद थे। एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के सुप्रीमो वीरेश शांडिल्य ने कहा जो भी अधिकारी संविधान का अपमान करते हैं और जनता के संविधान व अधिकारों पर कुठाराघात करते हैं उन्हें केंद्र व राज्य सरकारें बर्खास्त करें क्योंकि यह लोग संविधान का अपमान कर बाबा साहब की सोच के खिलाफ हैं और देश मे ऐसे अधिकारी काली भेड़ो समान है। यदि सरकारें वास्तव में संविधान को सख्ती से देश मे लागू कर बाबा साहब की सोच का हिंदुस्तान बनाना चाहते हैं तो संविधान सम्मान आयोग गठित कर उसका चेयरमैन सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड चीफ जस्टिस को बनाये जिसका काम ही देश मे संविधान का सम्मान करने की मुहिम चलानी होगी। फिर बाबा साहब की सोच का हिन्दुतान बनेगा जिस संविधान में हर व्यक्ति एक समान है और हर हाथ को काम, हर पेट को रोटी हर सर को छत व हर हिंदुस्तानी की सुरक्षा सुनिश्चित करता है।