अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव 2021
–जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन 12 से 14 दिसम्बर राम बाग मैदान अम्बाला शहर में होगा आयोजित।
अम्बाला, 8 दिसम्बर:-
अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में 12 से 14 दिसंबर तक राम बाग मैदान अम्बाला शहर में मनाए जाने वाले जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव में जिला के अधिक से अधिक लोग भाग लें और इस समारोह से व्यक्तिगत रूप से जुडें। अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता व जिला परिषद के सीईओ जगदीप ढांडा आज उपायुक्त कार्यालय में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं एवं एनजीओ की बैठक में उन्हें समारोह से सम्बन्धित जानकारी दे रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने समारोह की तैयारियों के संबध में एनजीओ के सुझाव भी प्राप्त किए और उन्हें समारोह में भाग लेेने के लिए आमंत्रित भी किया।
अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि श्रीमदभगवदगीता महोत्सव में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जायेगे। इसके साथ ही बच्चों द्वारा भी गीता पर आधारित कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी तथा तीन दिवसीय इस समारोह में शोभा यात्रा भी निकाली जायेगी। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में लोग आएं और इसे एक पर्व की तरह मनाएं। उन्होने कहा कि संस्थाएं एवं एनजीओ अपने-अपने सदस्यों को श्रीमदभगवदगीता समारोह के बारे में जानकारी दें और उनसे अनुरोध करें कि वे अन्य लोगों को भी इस बारे में बताएं।
जिला परिषद के सीईओ जगदीप ढांडा ने कहा कि प्रदेश सरकार का यह प्रयास है कि हर व्यक्ति को श्रीमदभगवदगीता का ज्ञान मिले, इसी के मध्यनजर गीता जयंती समारोह आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गत वर्ष कोविड-19 के कारण इसका आयोजन नहीं हो पाया था। इस बार इसे और अधिक भव्य तरीके से मनाना है। जिसमें सभी का सहयोग बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि गीता जयंती समारोह की जानकारी विभिन्न सोशल मीडिया जैसे व्हटसअप ग्रुप आदि के माध्यम से भी लोगों तक पहुंचाई जाए और खासकर युवाओं को भी इस समरोह में आने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि समारोह में धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं का भी सहयोग बेहद आवश्यक है।
गौरतलब है कि 12 से 14 दिसंबर तक प्रदेश के सभी जिलों में जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा, जिसमें 6 कार्यक्रम, गीता सेमिनार, हवन एवं गीता पाठ, स्कूली छात्रों द्वारा पेन्टिंग व अन्य शैक्षणिक प्रतियोगिताएं, प्रदर्शनी, नगर शोभा यात्रा, श्रीमद्भगवद्गीता, महाभारत एवं भगवान श्री कृष्ण के बहुआयामी व्यक्तित्व पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर एसडीएम हितेष कुमार, नगराधीश आंचल भास्कर, डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार, रितेश गोयल, अनुभव अग्रवाल, हरपाल सिंह कम्बोज, दलबीर सिंह पूनिया, अमरदीप सिंह, अरूण मेंहदीरत्ता, दीपक गोयल, राजेश लुथरा, संजीव टोनी, राकेश कुमार मक्कड, सुंदर ढींगरा, चमन अग्रवाल, जी एस जस्सर, मुकेश एबट तथा रैजिडैंस वैल्फेयर एसोसिएशन के सदस्य सहित अन्य संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।
बॉक्स:- इसके उपरांत अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता व जिला परिषद सीईओ जगदीप ढांडा ने गीता जयंती समारोह स्थल राम बाग मैदान अम्बाला शहर का दौरा किया और तैयारियों के संबध में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये।
जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन 12 से 14 दिसम्बर राम बाग मैदान अम्बाला शहर में होगा आयोजित।

טיפול בבעיית אין אונות הבית פ”ת טיפול בבעיית אין אונות הבית פ”ת דירות דיסקרטיות בצפון
קמגרה מציעה אלטרנטיבה זמינה ומעולה לכל התרופות מעודדות הזקפה מהדור הקודם (וייגרה, סייליס, לויתרה) שעדיין זמינות בשוק התרופות לעידוד זקפה נכון לבנתיים. קמגרה מציעה אלטרנטיבה זמינה ומעולה לכל התרופות מעודדות הזקפה מהדור הקודם (וייגרה, סייליס, לויתרה) שעדיין זמינות בשוק התרופות לעידוד זקפה נכון לבנתיים. דירות דיסקרטיות בתל אביב
קמגרה למכירה בהרצליה אנשים באים אליה מהצפון, מהמרכז ומהדרום. לא לחינם נחשבת הרצליה לאחת מהערים המובילות בישראל בתחום הפנאי והבילויים. הרצליה היא עיר תוססת, עם מפגשים אנושיים רבים, metamask token factory example
Best Dating Sites for Real Relationships in 2022 click here
CAMİ HALISI SEÇİMİ ÖNEMLİDİR. Cami Halısı seçerken dikkat edilmesi gereken bazı özellikler vardır. Bunların başında cami halısının dayanıklı olması, alev almaması, kaygan olmaması, sık dokunmuş ve ısı yalıtımı sağlıyor olması gelmektedir.