अम्बाला 3 जून:- सीएमओ डा0 कुलदीप सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा वैक्सीन लगाने का निरन्तरता में जारी है। इस अभियान के तहत दिव्यागों को भी वैक्सीन लगाने का काम जारी है। जिला में 8808 दिव्यांग है। अब तक जिला में 4950 दिव्यागों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए नोडल अधिकारी डा0सुनिधी करोल ने बताया कि सोमवार से दिव्यांगों को वैक्सीन लगाने का काम निरन्तरता में जारी है। सोमवार से दिव्यागों का विशेष अभियान के तहत कवर किया जा रहा है। आयु वर्ग 18 से 44 तक के दिव्यागों के साथ-साथ अन्य शेष बचे दिव्यागों को भी वैक्सीन देने का काम जारी है।
जिला में दिव्यागों को वैक्सीन लगाने के लिये चलाया जा रहा है अभियान:-सिविल सर्जन।
