जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगों की समस्याओं का सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को दिए निर्देश–जन प्रतिनिधि के नाते लोगों की समस्याओं का समाधान करवाना मेरा दायित्व:-विधायक असीम गोयल नन्यौला।
अम्बाला, 6 सितम्बर:- अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल नन्यौला ने सोमवार प्रेमनगर स्थित अपने निवास स्थान पर जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आये लोगों की समस्याओं को सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिये।
जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत गांव भुन्नी से सरपंच अमरजीत सिंह व उनके साथ आये ग्रामीणों ने बरसाती पानी की निकासी के लिए उचित प्रबंध किए जाने बारे प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्या रखी। इसी प्रकार न्यू शिवालिक कालोनी से आये लोगों ने सडक़ बनवाने बारे, पटेल रोड़ से सुरेन्द्र ढींगररा की अध्यक्षता में आये हरबिलास सिंह, जसबीर सिंह, मनप्रीत सिंह, विजय बकनौर व अन्य लोगों ने बिजली की समस्या का समाधान किए जाने व नया ट्रांफरर्मर लगने बारे विधायक का धन्यवाद किया। इसी प्रकार गांव काकरू से खन्ना माजरा तक सडक़ बनवाए जाने पर ग्रामीणों ने विधायक का धन्यवाद किया। विधायक ने जन सुनवाई के दौरान लोगों की समस्याओं को विस्तारपूर्वकर सुनते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का तीव्रता से समाधान किया जाना सुनिश्चित होगा। जन प्रतिनिधि के नाते लोगों की समस्याओं का समाधान करवाना मेरा दायित्व है।
बॉक्स:- विधायक असीम गोयल ने जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों को यह भी कहा कि लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान होना चाहिए। लोगों को अपनी शिकायतों का निवारण करवाने के लिए कार्यालयों के बेवजह चक्कर न लगाने पड़ें। यदि किसी प्रार्थी की शिकायत के समाधान में किसी प्रकार की कोई दिक्कत या परेशानी आ रही है उसे इस बारे अवगत करवाना भी सुनिश्चित करें।
इस मौके पर पार्षद मनीष आनंद मन्नी, चंद्रमोहन फौजी, अर्पित अग्रवाल, अनिल गुप्ता, राजेश गुप्ता, विनोद गर्ग, गुरजंट सिंह, संजीव गोयल टोनी, रितेश गोयल के साथ-साथ अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे।
—————————————————————————————————————–
जन प्रतिनिधि के नाते लोगों की समस्याओं का समाधान करवाना मेरा दायित्व:-विधायक असीम गोयल नन्यौला।
