अम्बाला 17 जनवरी 2021ः- पुलिस अधीक्षक अम्बाला के निर्देशानुसार चोरी की वारदातों पर अकंुश लगाने व आरोपियों को पकड़ने के लिए़ अम्बाला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान गत दिवस पुलिस थाना नारायणगढ में दर्ज चोरी के मामले में पुलिस दल ने कार्यवाही करते हुए आरोपी सलमान निवासी शिवपुरी कालोनी कांसा रोड़ थाना फरकपुर जिला यमुनानगर व विशाल निवासी डेहा कालोनी नजदीक मिल्क प्लांट नारायणगढ को गिरफ्तार किया। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया और न्यायालय के आदंेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री मनोज कुमार निवासी चन्ना कालोनी नारायणगढ ने 27 दिसम्बर 2020 को थाना नारायणगढ में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 27 दिसम्बर 2020 को सरकारी महाविद्यालय नारायणगढ से किसी अज्ञात आरोपी ने इन्वर्टर की बैटरी चोरी कर ली है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी।