अम्बाला 03 जून 2021ः-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अम्बाला के निर्देशानुसार अपराधों की रोकथाम व अपराधियों को पकड़ने के लिए अम्बाला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना अम्बाला शहर में दर्ज चोरी के मामले में गत दिवस पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी आरोपी अमन निवासी बाल्मीकी बस्ती करोड़ा रोड़ गावँ बाना थाना पुण्डरी जिला कैथल को गिरफ्तार कर शामिल जाचँ किया गया।
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री गौरव निवासी नाहन हाऊस अम्बाला शहर ने 20 सितम्बर 2019 को थाना अम्बाला शहर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 19 सितम्बर 2019 को नाहन हाऊस अम्बाला शहर से किसी अज्ञात ने उसके दो सूअर चोरी कर लिए हैं। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी। इस मामले में 02 मार्च 2021 को आरोपी दीपक कुमार निवासी गाँव लाडा पट्टी राजोंद थाना राजोंद जिला कैथल को गिरफ्तार किया था जिसने बतलाया था कि आरोपी अमन भी इस मामले में संिलंप्त है