सीआई0ए0-2 के पुलिस दल ने थाना अम्बाला छावनी क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में तुरन्त कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 01 दिन के रिमाण्ड पर व मोटरसाईकिल बरामद
अम्बाला 27 जुलाई 2021ः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री हामिद अख्त्तर के निर्देशानुसार चोरी की वारदातों पर अकुंश लगाने के लिए अम्बाला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना अम्बाला छावनी के क्षेत्र कमेटी दफ्तर लाईफ लाईन अस्पताल के पास हुई चोरी के मामले में गत दिवस सी0आई0ए0-2 के पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी हन्नी निवासी छप्पर बंद मौहल्ला अम्बाला छावनी वर्तमान पता प्रगति विहार थाना महेशनगर व रजत निवासी अमरपुरी कालोनी अम्बाला छावनी वर्तमान पता नजदीक भूर मण्डी ऑटो स्टैण्ड अम्बाला छावनी को गिरफ्तार कर थाना अम्बाला छावनी में मामला दर्ज किया। आरोपियों का माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 01 दिन का पुलिस रिमाण्ड मंजूर हुआ।
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री अंकुश निवासी निशात बाग विपरीत बी0डी0फ्लौर मिल अम्बाला छावनी ने गत दिवस थाना अम्बाला छावनी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि कमेटी दफ्तर लाईफ लाईन अस्पताल अम्बाला छावनी के पास से किसी अज्ञात ने उसकी मोटरसाईकिल चोरी कर ली है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जिम्मेवारी सी0आई0ए0-2 के पुलिस दल को सौंप दी थी। सी0आई0ए0-2 के पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।
चोरी के मामले में तुरन्त कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को किया गिरफ्तार,

Dennoch, alkohol Artikel stehen zur Verfügung Bezug Menschen wie
beispielsweise Limonaden und Flüssigkeit.