चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी से अलग-2 मामलों मे दो मोटरसाईकिल एक एक्टिवा बरामद, एक और मामले मे 02 दिन के रिमाण्ड पर
अम्बाला 04 जून 2021ः-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अम्बाला के निर्देशानुसार अपराधों की रोकथाम व अपराधियों को पकड़ने के लिए अम्बाला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान एन्टी-व्हिक्ल-थैप्ट सैल के पुलिस दल ने उप-निरीक्षक गुरदर्शन सिहँ के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए चोरी के अलग-2 तीन मामलों में आरोपी पार्थ ग्रोवर निवासी मिलाप नगर अम्बाला शहर को गिरफ्तार कर दो मोटरसाईकिल एक एक्टिवा बरामद की। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया और न्यायालय के आदेशानुसार 02 दिन का पुलिस रिमाण्ड मंजूर हुआ।
एक मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री जितेन्द्र कुमार निवासी चन्द्रपुरी डी0आर0एम0 आफिस अम्बाला छावनी ने 16 अप्रैल 2021 को थाना अम्बाला छावनी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 11 अप्रैल 2021 को सुभाष पार्क मेन गेट अम्बाला छावनी से किसी अज्ञात ने उसकी मोटरसाईकिल चोरी कर ली है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जिम्मेवारी एन्टी-व्हिक्ल-थैप्ट सैल के पुलिस दल को सौंप दी थी।
एक अन्य मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री अवधेश कुमार निवासी कैथ माजरी अम्बाला शहर ने 24 मई 2021 को थाना अम्बाला शहर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 24 मई 2021 को पालिका विहार अम्बाला शहर से किसी अज्ञात ने उसकी मोटरसाईकिल चोरी कर ली है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जिम्मेवारी एन्टी-व्हिक्ल-थैप्ट सैल के पुलिस दल को सौंप दी थी।
एक और मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री रविन्द्र कुमार निवासी राम नगर अम्बाला छावनी ने 02 जून 2021 को थाना अम्बाला छावनी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 26 मई 2021 को पुरानी साईंस मार्किट अम्बाला छावनी से किसी अज्ञात ने उसकी मोटरसाईकिल चोरी कर ली है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जिम्मेवारी एन्टी-व्हिक्ल-थैप्ट सैल के पुलिस दल को सौंप दी थी।
चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी से अलग-2 मामलों मे दो मोटरसाईकिल एक एक्टिवा बरामद,
