वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अम्बाला के निर्देशानुसार अपराधों की रोकथाम व आरोपियों को पकड़ने के लिए़ अम्बाला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान गत दिवस थाना सैक्टर-9 अम्बाला शहर के क्षेत्र सैक्टर-7 अम्बाला शहर से चोरी हुई मोटरसाईकिल के मामले में पुलिस ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी सुमित उर्फ मिन्टू निवासी सैक्टर-9 अम्बाला शहर को गिरफ्तार कर थाना सैक्टर-9 अम्बाला शहर में मामला दर्ज किया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया और न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री जुग्गी लाल निवासी जण्डली अम्बाला शहर वर्तमान पता इन्दिरा कालोनी अम्बाला शहर ने 26 मार्च 2021 को थाना सैक्टर-9 अम्बाला शहर मे शिकायत दर्ज करवाई थी कि 25 मार्च 2021 को आरोपी सुमित उर्फ मिन्टू निवासी सैक्टर-9 अम्बाला शहर ने सैक्टर-7 अम्बाला शहर से उसकी मोटरसाईकिल चोरी कर ली है। इस शिकायत पर पुलिस ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है
The horse betting contests employ a large affect our peace if it is realized as activity.