अम्बाला 16 जनवरी 2021ः- पुलिस अधीक्षक अम्बाला के निर्देशानुसार चोरी की वारदातों पर अकंुश लगाने व आरोपियों को पकड़ने के लिए़ अम्बाला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान गत दिवस पुलिस थाना महेशनगर में दर्ज चोरी के मामले में पुलिस दल ने निरीक्षक अजायब सिहँ प्रभारी पुलिस थाना महेशनगर के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपी पकंज निवासी भूर मण्डी अम्बाला छावनी को गिरफ्तार किया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया और न्यायालय के आदंेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री दीपक निवासी पालम विहार अम्बाला छावनी ने 3 जनवरी 2021 को थाना महेशनगर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 2/3 जनवरी 2021 की रात्रि टांगरी बाँध अम्बाला छावनी के पास स्थित शिव मन्दिर से किसी अज्ञात आरोपी ने गुल्लक चोरी कर ली है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी थी।
एक अन्य मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री रविन्द्र कुमार निवासी कृष्णा नगर महेशनगर ने 14 जनवरी 2021 को थाना महेशनगर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी पकंज निवासी भूर मण्डी अम्बाला छावनी ने उसके घर में घुसकर एल0सी0डी0, मोनीटर, चाँदी के गहने व नकदी चोरी कर ली है। इस शिकायत पर पुलिस ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी पकंज निवासी भूर मण्डी अम्बाला छावनी को गिरफ्तार कर थाना महेशनगर में मामला दर्ज किया था।
चोरी के दो मामलों में गिरफ्तार आरोपी से गुल्लक व अन्य सामान बरामद
