पुलिस अधीक्षक अम्बाला के निर्देशानुसार चोरी की वारदातों को रोकने हेतू चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान एन्टी-व्हिक्ल-थैफ्ट-सैल अम्बाला के पुलिस दल ने की कार्यवाही।
अम्बाला 12 मई 2022ः पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा केे निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा चोरी/लूट/स्नैचिंग की वारदातों पर अकंुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना अम्बाला शहर क्षेत्र पुराना अस्पताल चैंक अम्बाला शहर से गत दिवस 11 मई 2022 को एन्टी-व्हिक्ल-थैफ्ट-सैल अम्बाला में कार्यरत उप-निरीक्षक खुशी राम व सहायक उप-निरीक्षक संजीव कुमार की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए आरोपी ठाकुर कपूर निवासी नजदीक बाल भारती स्कूल दुर्गानगर अम्बाला वर्तमान पता किराएदार हाऊसिंग बोर्ड कालोनी बलदेव नगर व गुरप्रीत सिहँ उर्फ गुरी निवासी गावँ मण्डौर थाना पंजोखरा अम्बाला को चोरी की मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार कर थाना अम्बाला शहर में मामला दर्ज किया। आरोपियों का माननीय न्यायालय के आदेशानुसार चोरी के अन्य मामले में 02 दिन का रिमाण्ड मंजूर हुआ।
एन्टी-व्हिक्ल-थैफ्ट-सैल अम्बाला के पुलिस दल को गत दिवस 11 मई 2022 को सूचना मिली थी कि आरोपी चोरी की मोटरसाईकिल बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर एन्टी-व्हिक्ल-थैफ्ट-सैल अम्बाला में कार्यरत उप-निरीक्षक खुशी राम व सहायक उप-निरीक्षक संजीव कुमार की पुलिस टीम ने पुराना सरकारी अस्पताल चैंक अम्बाला शहर के पास नाकाबन्दी की। नाकाबन्दी के दौरान संदिग्ध वाहनों की चैकिंग करते समय मोटरसाईकिल सवार आरोपियों को रोक कर मोटरसाईकिल से सम्बन्धित दस्तावेज़ माँगे तो वह दस्तावेज़ प्रस्तुत नहीं कर सके। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बतलाया कि यह मोटरसाईकिल चोरी की है। जिस पर पुलिस ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी ठाकुर कपूर निवासी नजदीक बाल भारती स्कूल दुर्गानगर अम्बाला वर्तमान पता किराएदार हाऊसिंग बोर्ड कालोनी बलदेव नगर व गुरप्रीत सिहँ उर्फ गुरी निवासी गावँ मण्डौर थाना पंजोखरा अम्बाला को चोरी की मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार कर थाना अम्बाला शहर में मामला दर्ज किया।
चोरी की मोटरसाईकिल सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Good post. I learn something totally new and challenging on blogs I stumbleupon every day. It will always be interesting to read through articles from other writers and use a little something from other sites.