अम्बाला छावनी : हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट की नेत्री चित्रा सरवारा ने आज अम्बाला छावनी के महेश नगर इलाके की राजपूत धर्मशाला में वार्ड नंबर 6 की कमेटी का गठन किया। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे एचडीएफ के संस्थापक पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के दिशा निर्देशानुसार अपने अपने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर न केवल एचडीएफ की नीतियाें से लोगों को अवगत करवाएं बल्कि उनकी समस्याओं को सुनकर यथासंभव समाधान करने का प्रयत्न करें। उन्होंने कहा कि महेश नगर के इस वार्ड नंबर 6 में सड़कों और नालियों का बुरा हाल है। इस कारण यहां के लोगों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यूं तो प्रदेश सरकार की ओर से अम्बाला छावनी में करोड़ो रुपए खर्च कर सर्वाधिक विकास किए जाने के दावे किए जाते हैं। लेकिन हकीकत कुछ और ही है। उन्होंने कहा कि अम्बाला छावनी में मूलभूत सुविधाओं पर पैसा खर्च करने की जगह नगर के सौंदर्यीकरण पर पैसा खर्च किया जा रहा है। जिससे जनसाधारण को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। वार्ड नंबर 6 की कमेटी का गठन महेश नगर जोन प्रभारी नरेंद्र शाह टीटी, जोन अध्यक्ष अमित महेन्दिरत्ता और युवा अध्यक्ष कुशलपाल राणा, युवा उपाध्यक्ष विशाल राणा, जोन सचिव सोनू गुप्ता, जोन महिला उपाध्यक्ष पूनम शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। सीनियर एडवाइजरी कमेटी वार्ड नं 6 से मदन शर्मा, डॉ. धर्म पाल शर्मा, विशु पाल, गौतम, सुखदेव चौहान, महेश नगर वार्ड नंबर 6 ब्लॉक बी के अध्यक्ष राजिंदर मान, उपाध्यक्ष अशवनी शर्मा, संजीव राणा, कपीश देव गौड़, सचिव बलजीत कश्यप, रोहित राणा, भरत वेश, प्रदीप कुमार, व्यापार मंडल के प्रधान और वार्ड के सहसचिव संजय गोयल, संगठन सचिव मानिक शर्मा, महिला अध्यक्ष नीलम शर्मा, महिला उपाध्यक्ष प्रियंका गोयल, रजनी कनोजिया, महिला सचिव चित्रा वर्मा, डिंपल कश्यप, नीलम कश्यप, निशि शर्मा, करमजीत वार्ड के युवाध्यक्ष रजत सैनी, युवा उपाध्यक्ष आशु राणा, संजीव कनोजिया, कुश अग्रवाल, राजू बबली, अनुज कुमार शर्मा, सचिव मनीष, विशु ढींगरा, धीरज, अमित शर्मा, दिवाकर शर्मा, बलविंदर सिंह, सुनील, सुमित राणा, हरजीत मिन्टू सहसचिव मनीष सहगल, श्याम सुंदर इत्यादि पदाधिकारी घोषित किए गए।इसके साथ साथ पुष्पा शर्मा को महेश नगर जोन का महिला सचिव बनाया गया।