अम्बाला: आज भगवान शनिदेव जयंती पर ब्राह्मण महापंचायत व एंटी टैरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज को चुनरी देकर सम्मानित किया और शनि मंदिर जाकर जहां अनिल विज की राजनीतिक बुलंदियों की कामना की वहीं अनिल विज की दीर्घायु व निरोग काया के लिए भी शनिदेव से प्रार्थना की। वहीं वीरेश शांडिल्य ने देश से कोरोना के खात्मे की कामना की और दुआ की कि शनि समाज के लिए, देश के लिए, आम आदमी के लिए शनि ऊंच का बनकर आए। इस अवसर पर कुलवंत सिंह मानकपुर, सुरेश शर्मा, सुरेंद्र पाल केके, अश्वनी गोयल, नवरत्न गर्ग आदि मौजूद थे। वीरेश शांडिल्य ने कहा जिस तरह अनिल विज ने हरियाणा की पौने तीन करोड़ जनता को दिन रात एक कर कोरोना से बचाने के लिए काम किया उसके लिए भी वीरेश शांडिल्य ने अपने संगठनों की तरफ से बधाई दी।