अम्बाला, 28 अप्रैल। कोरोना की दस्तक के साथ ही देशभर में लगाए गए लॉक डाउन के बीच हरियाणा जनचेतना पार्टी (वी) के अध्यक्ष विनोद शर्मा के आदेशों पर टीम ने घर घर जाकर सेनिटाइजर बांटे और कालोनियों में छिड़काव किया। जिसको लेकर अंबाला शहर की जनता ने विनोद शर्मा द्वारा किए गए प्रयासों की जमकर सराहना की थी। अब कोरोना की दूसरी लहर है और लगातार लोगों को आ रही दिक्कतों को देखते हुए हरियाणा जनचेतना पार्टी (वी) के अध्यक्ष विनोद शर्मा ने एक बार फिर लोगों के बीच जाकर मदद करने का फैसला किया है।
इसी कड़ी में कोरोना महामारी से निपटने हेतु हरियाणा जनतचेतना पार्टी (वी) के अध्यक्ष विनोद शर्मा की तरफ से अपने कार्यकत्र्ताओं की एक एक्शन कमेटी का गठन किया गया है। यह एक्शन कमेटी प्रशासन व लोगों के बीच एक कड़ी का काम करेगी। अगर किसी को भी कोरोना से संबंधित कोई समस्या है तो कमेटी के सदस्य प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क कर प्रशासनिक व अपने निजी साधनों द्वारा समस्या के समाधान करने का प्रयास करेंगे। कमेटी के सदस्य इस प्रकार हैं। नरेश सहगल (9416116062), उमेश भार्गव (9355555171), राकेश ङ्क्षसगला (9416327259), फकीरचंद विक्रम (9991177707), सिद्धार्थ गुलाटी (9355501555), बलजीत सरपंच रूपोमाजरा (9354510100), सुखचैन ङ्क्षसह सुखी (9468086810)। अम्बाला शहर के नागरिक किसी भी समय इन सदस्यों से मदद के लिए सम्पर्क कर सकते हैं।हरियाणा जनचेतना पार्टी (वी) के महासचिव नरेश सहगल ने कहा कि अंबाला शहर के लोगों को विनोद शर्मा ने हमेशा अपना परिवार समझा है और ये ही कारण है कि विनोद शर्मा के आदेशों पर कोरोना का प्रकोप शुरू होने के साथ ही अंबाला शहर की हर कालोनी में अपने स्तर पर सेनिटाइजेशन करवाया और लोगों के घर-घर जाकर सेनिटाइजर की बोतलें बांटीं। इतना ही नहीं, लोगों को मॉस्क भी वितरित किए गए। नरेश सहगल ने बताया कि विनोद शर्मा ने विश्वास दिलाया है कि अंबाला शहर की जनता को किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी और प्रशासन के साथ मिलकर हर तरह का सहयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि विनोद शर्मा के आदेशों पर पहले भी डॉक्टर्स को पीपीटी किटस के साथ जिला प्रशासन ने जहां पर भी किसी तरह का सहयोग मांगा था, वह दिया गया था। अब भी प्रशासन के साथ मिलकर फिर से लोगों की समस्या को दूर किया जाएगा और कोरोना रूपी इस महामारी से मिलकर लड़ेंगे।
Möglicherweise Bezug Vorherige Menschen die haben nicht gewonnen zu bekommen eine langjähriger Macht erhalten Hard-Luck Profitieren.