कानून व्यवस्था को लेकर गृह मंत्री विज ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की
अम्बाला, 8 अक्टूबर
क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर गृह मंत्री श्री अनिल विज ने शुक्रवार को अपने आवास पर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह से बरकरार रहे पुलिस अधिकारी यह सुनिश्चित करें। क्ष्रेत्र में पेट्रोलिंग एवं चौकसी को बढ़ाया जाए। इसके अलावा अन्य मुद्दों पर भी उन्होंने अधिकारियों से चर्चा की। बैठक में अम्बाला रेंज की आईजी भारती अरोड़ा, एसएसपी हामिद अख्तर सहित कैंट डीएसपी राम कुमार, नारायणगढ़ से डीएसपी अनिल कुमार व डीएसपी बराड़ा भी मौजूद रहे।
गृहमंत्री श्री विज ने बैठक के दौरान क्षेत्र में कानून व्यवस्था की जानकारी अधिकारियों से ली और उन्हें दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि अपराधिक व शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाए ताकि क्षेत्र में माहौल खराब न हो सके। इसके अलावा पुलिस अलग-अलग क्षेत्रों में चौकसी करें। उन्होंने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। अधिकारियों ने गृहमंत्री विज को कानून व्यवस्था को लेकर ब्रीफ किया और बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर चौकसी व पेट्रोलिंग की जा रही है।
कानून व्यवस्था को लेकर गृह मंत्री विज ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की

Веном 2 – смотреть онлайн в хорошем качестве https://bit.ly/venom2-2021
Веном 2 – смотреть онлайн в хорошем качестве https://bit.ly/venom2-2021
Delta airlines phone number https://about.me/DeltaAirlinesResedreservations