एन्टी-व्हिक्ल-थैफ्ट सैल अम्बाला के पुलिस दल ने थाना पड़ाव में दर्ज चोरी के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार, मोटरसाईकिल बरामद
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अम्बाला के निर्देशानुसार अपराधों की रोकथाम व अपराधियों को पकड़ने के लिए अम्बाला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना पड़ाव में दर्ज चोरी के मामले में गत दिवस पुलिस ने निरीक्षक जसवन्त सिहँ के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपी राजिन्द्र उर्फ मद्रासी निवासी बन्धुनगर अम्बाला छावनी थाना पड़ाव वर्तमान पता डेहा कालोनी अम्बाला छावनी को प्रोडक्शन वारन्ट पर गिरफ्तार किया। आरोपी को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री बलजिन्द्र सिहँ निवासी बब्याल महेशनगर अम्बाला छावनी ने 01 जून 2021 थाना पड़ाव में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 19 मई 2021 को किसी अज्ञात ने सैक्टर-34 हुडडा पार्क अम्बाला छावनी से उसकी मोटरसाईकिल चोरी कर ली है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जिम्मेवारी एन्टी-व्हिक्ल-थैफ्ट सैल अम्बाला के पुलिस दल को सौंप दी थी।
एन्टी-व्हिक्ल-थैफ्ट सैल अम्बाला के पुलिस दल ने थाना पड़ाव में दर्ज चोरी के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार,
