वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अम्बाला के निर्देशानुसार मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों को पकड़ने के लिए़ अम्बाला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना बलदेव नगर के क्षेत्र कालका के नजदीक से आज एंटी-व्हीकल-थैफ्ट सैल के पुलिस दल ने निरीक्षक जसवंत सिहँ के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी नितिन उर्फ रजत निवासी हीरानगर अम्बाला शहर वर्तमान पता किराएदार कमल विहार अम्बाला शहर व मनजीत निवासी गाँव सकराहो थाना नग्गल जिला अम्बाला को 30 ग्राम हैरोइन सहित थाना बलदेव नगर में मामला दर्ज किया। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया और न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी नितिन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया व आरोपी मनजीत का 02 दिन का पुलिस रिमाण्ड मंजूर हुआ।
आज एंटी-व्हीकल-थैफ्ट सैल के पुलिस दल को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थो की तस्करी का कार्य करते है। गुप्त सूचना के आधार पर एंटी-व्हीकल-थैफ्ट सैल के पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए कालका चैक के पास नाकाबन्दी की। नाकाबन्दी के दौरान सन्दिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चैकिंग करते समय आरोपियों की तलाशी ली तो आरोपी मनजीत सिहँ से 12 ग्राम व आरोपी नितिन उर्फ रजत से 18 ग्राम हैरोइन बरामद हुई जिन्हें कुल 30 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार कर थाना बलदेव नगर में मामला दर्ज किया। आरोपियों की पहचान नितिन उर्फ रजत निवासी हीरानगर अम्बाला शहर वर्तमान पता किराएदार कमल विहार अम्बाला शहर व मनजीत निवासी गाँव सकराहो थाना नग्गल जिला अम्बाला के रूप में हुई।
एंटी-व्हिकल-थैफ्ट सैल अम्बाला के पुलिस दल ने गुप्त सूचना के आधार पर 30 ग्राम हैरोइन सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

A couple of choices are available to fresh account-holders, and these can be examined in the website.